BHOPAL में मेडिकल छात्रा के हॉस्टल रूम में घुसकर मारपीट, ब्रेकअप का बदला लेने आया था, दोनों बुंदेलखंड के

Updesh Awasthee
Bhopal: Medical Student Assaulted in Hostel
भोपाल, 14 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में 28 वर्षीय महिला मेडिकल स्टूडेंट के रूम में अचानक उसका एक बॉयफ्रेंड घुस आया। उसने दरवाजा बंद करके युवती के साथ मारपीट की और निजी अंगों पर भी हमला किया। युवती ने बड़ी मुश्किल से स्वयं को बचाया और फिर अपने घर वालों को सूचना देकर पुलिस थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया। 

Bhopal Crime: Medical Student Attacked in Hostel Room, Accused Sought Revenge After Breakup

पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान राहुल अहिरवार के रूप में हुई है, जो एमबीबीएस का छात्र है। पीड़िता और आरोपी दोनों बुंदेलखंड के एक ही जिले के निवासी हैं और पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों का प्यार भी चल रहा था लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। राहुल को शंका थी कि छात्रा किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने लगी है, इसी बात को लेकर वह उससे रंजिश रखने लगा था। रविवार को आरोपित अचानक छात्रा के हॉस्टल पहुंचा और उसके कमरे में घुस गया। वहां उसने दरवाजा अंदर से बंद कर छात्रा के साथ जमकर मारपीट की और उसके साथ अश्लील हरकतें भी की।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई की छात्रा ने तत्काल अपने घर वालों को सारी जानकारी दे दी। जिसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। सोमवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!