OMG! महिला को 9 माह पता ही नहीं चला वो गर्भवती है, पेटदर्द के 15 मिनट में डिलीवरी

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। एक महिला पेट में दर्द होने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची। वहां उसे पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। मजेदार बात यह है कि प्रेग्नेंसी की जानकारी के 15 मिनट बाद ही उसकी डिलीवरी हो गई। महिला का नाम जेड लॉरेन्स है। ये ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की रहने वाली हैं। पेशे से प्रॉपर्टी मैनेजर जेड को लगा कि उन्हें अपेन्डिक्स की शिकायत हो गई है। 

पेट में तेज दर्द उठने के बाद अस्पताल पहुंची जेड को आनन-फानन में नर्से अल्ट्रासाउंड करने के लिए ले गईं। लेकिन मॉनिटर पर बच्चा दिखा। जेड को बताया गया कि वे प्रेग्नेंट हैं। इसके 15 मिनट बाद जेड ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम जैक्स रखा। जेड का यह दूसरा बच्चा है, पहले बच्चे का नाम जायला है जो 18 महीने की है। 

जेड के लिए ही नहीं बल्कि ये खबर उनके पार्टनर कर्ट स्टुअर्ट के लिए भी चौंकाने वाली थी। हालांकि इतना जल्दी सबकुछ होने की वजह से उनके पति कर्ट डिलीवरी के समय अस्पताल नहीं पहुंच सके थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!