शुक्र एवं गुरू का राशि परिवर्तन: पढ़ें आपको कितना प्रभावित करेगा | JYOTISH

2 मार्च से शुक्र और गुरु का राशि परिवर्तन होगा, गुरु महाराज शुक्र की मूलत्रिकोण राशि तुला मे तथा शुक्र महाराज गुरु की राशि मीन (शुक्र की उच्च राशि) में विराजमान हैं, दोनों ग्रहों का एक दूसरे से षडाष्टक योग बन रहा है। गुरु ग्रह ज्ञान, मान सम्मान का कारक है वही शुक्र ग्रह सभी प्रकार के ऐशोआराम भौतिक सुख सुविधा का। शुक्र का गुरु से राशि परिवर्तन विश्व जनमानस, व्यापार तथा सभी राशियों के लिये क्या परिणाम देने वाला है।

स्त्री जगत तथा धर्मगुरुऑ के बीच विवाद सम्भावित।
उत्तर दिशा के देशों मे स्त्रीजगत के विशेष कल्याणकारी योजनाओं का योग।
विश्व राजनीति मे स्त्रीजाती का वर्चस्व मे वृद्धि होगी।
कपडा,वाहनजगत,फिल्म इंडस्ट्री मे विशेष कार्यों का योग।
इत्र,वाहन,कपडा उद्योग के लिये शुभ परिणाम मिलेंगे।

आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव 
मेष-वैभव विलास मे वृद्धि का योग,परिवार मे मांगलिक उत्सव का योग।
वृषभ-आर्थिक क्षेत्र मे खास सफलता प्राप्ति का योग, जटिल आर्थिक प्रकरणों मे सफलता प्राप्ति के योग।
मिथुन-संतान शिक्षा,मनोरंजन जगत से जुड़े कार्यों मे विशेष सफलता के योग।
कर्क-वाहन,भवन सामाजिक सम्मान से जुड़े कार्यों मे विशेष सफलता के योग।
सिंह-गूढ़ अनुसंधान शिक्षा अध्यात्म से जुड़े गुप्त कार्यों मे सक्रियता का योग।
कन्या-संचित धन वृद्धि का योग,परिवार मे विवाह आदि मांगलिक कार्यों का योग।

तुला-शारीरिक स्वास्थय का ध्यान रखे,उदरविकार तथा पैरों मे कष्ट का योग,स्त्रियों से विवाद आदि से बचें।
वृश्चिक-शिक्षा,संतान,भोगविलास आदि मे व्यय का योग,आमोदप्रमोद,मनोरंजन,विलासिता के कार्यों मे समय व्यतीत होगा।
धनु-पुराना रुका हुआ धन प्राप्ति का योग,वाहन,भवन सम्बंधी विवादित कार्यों मे लाभ प्राप्ति का योग।
मकर-कर्मक्षेत्र मे वैभववृद्धि का योग,विशेष परिणाम पक्ष मे जायेंगे।पदोन्नति के योग।
कुम्भ-विशेष धन प्राप्ति का योग,आर्थिक क्षेत्र मे खास सफलता मिलेगी।
मीन-गूढ़ विषय मे चिंतन का योग,नृत्य ,कला,गायन,वादन से जुड़े कार्यौ मे समय व्यतीत होगा।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !