सारा जबलपुर हुआ पुष्पा का दीवाना, कालोज भी है फेन | JABALPUR NEWS

जबलपुर की पुष्पा जोशी ने तो जादू कर दिया। सारा जबलपुर पुष्पा का दीवाना हो गया। घर घर में पुष्पा के चर्चे हैं। लोग खुद को पुष्पा का रिश्तेदार या पड़ौसी बताते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'रेड' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अजय के किरदार को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में एक ऐसा किरदार भी है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।


ये किरदार और किसी का नहीं बल्कि जबलपुर की रहने वाली पुष्पा जोशी का है, जिन्होंने 81 की उम्र में इस फिल्म से डेब्यू किया है।

बॉलीवुड में एंट्री करने वाली पुष्पा जोशी 'अम्माजी' अपने शानदार काम से सबकी चहेती बन गई हैं। 'रेड' में उनके काम को देखकर अजय देवगन की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजोल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।

काजोल ने पुष्पा जोशी को लेकर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा है कि 'यह रहीं अम्मा... आप इन्हें घर ले जाना चाहते हैं। कालोज के इस ट्वीट के बाद तो जैसे अम्माजी के घर बधाईयों की झड़ी लग गई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !