छतरपुर में बुंदेला ने बारात समेत दूल्हे को पीटा, दुल्हन के कपड़े फाड़े | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्थित बुंदेलखंड में सदियों पुरानी ठाकुर परंपराओं का आज भी पालन किया जाता है। जातिवाद अब भी चरम पर है और दबंग, कमजोरों पर सरेआम अत्याचार करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ गुलगंज थाना के मऊखेरा गांव में हुआ। यहां खुद को राजा बताने वाले पुष्पेन्द्र सिंह बुंदेला ने एक विवाह समारोह पर हमला कर दिया। दुल्हन के भाई को पीटा, फिर बारातियों को और दूल्हे पर भी हमला किया। बीच बचाव के लिए दुल्हन आई तो उसके कपड़े फाड़ दिए। 

बड़ामलहरा एसडीओपी पीके सारस्वत ने बताया कि छतरपुर की विश्वनाथ कॉलोनी निवासी राजू विश्वकर्मा के बेटे अनिल की शादी मऊखेरा के सुक्कू विश्वकर्मा की बेटी विनीता से होनी थी। बुधवार की देर रात बारात मऊखेरा गांव पहुंची। थोड़ी देर बाद जनवासे पर गांव का ही पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला पहुंचा और उसने यहां जमकर हंगामा किया। उसने बरातियों व दूल्हे को गालियां दीं। जैसे-तैसे वहां मामला शांत हुआ। इसके बाद गांव में बारात निकली, वरमाला का कार्यक्रम हुआ। 

पुलिस की सुरक्षा में हुए सात फेरे 
गुरुवार अल सुबह जब दूल्हा-दूल्हन सात फेरों के लिए मंडप में बैठे थे। तभी पुष्पेंद्र, उसका भाई गोलू सिंह और पिता मगन सिंह आ गए। तीनों ने दुल्हन के भाई देवेंद्र को पीटा। उसे बचाने के लिए मां रामा देवी, बहन प्रभा और दुल्हन विनीता आई तो उनसे भी मारपीट की गई। आरोपियों ने दूल्हा और बारातियों को भी नहीं छोड़ा। मारपीट से देवेंद्र को गर्दन में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने डायल 100 को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची आरोपी भाग चुके थे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!