इंग्लेंड की दुकान में काम करतीं हैं हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा | BOLLYWOOD NEWS

मॉडल-एक्ट्रेस गीता बसरा का जन्म इंग्लैंड के पोर्टस्माउथ में 13 मार्च 1984 को हुआ था। उनका बचपन वहीं बीता। वो 34 साल की हो गई हैं। भारत के फेमस क्रिकेट स्टार हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा एक दुकान में काम भी करतीं हैं लेकिन भारत में नहीं बल्कि इंग्लैंड में। वो अपने पापा की शॉप पर सर्विंग करतीं हैं। लोगों को पता ही नहीं होता कि जो लड़की उन्हे सर्व कर रही है वो बॉलीवुड की एक्ट्रेस और क्रिकेट स्टार की पत्नी है। 

गीता ने बॉलीवुड में काम करने का सपना बहुत पहले ही देख लिया था। इस सपने को साकार करने के लिए वो मुंबई आकर रहने लगी। उन्हें बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने 'द ट्रेन', 'मिस्टर जॉब' और 'सेकेंड हैंड हसबैंड' में काम किया है।

गीता पहले क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन जल्द उन पर फिल्मों में काम करने का जुनून सवार हो गया। इसके बाद उन्होंने क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का प्लान त्याग दिया और फिल्मों में हाथ आजमाने लगीं। 

गीता का मानना था कि उनके अंदर एक्टिंग के गुण 2 साल की उम्र से ही थे। उन्होंने अपने स्कूलिंग के दौरान थियेटर किया था। गीता ने मशहूर इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह से साल 2015 में शादी की। दोनों के बीच काफी समय तक अफेयर चला। 

गीता पॉपुलर होने के बाद भी काफी हम्बल और पोलाइट हैं। गीता पोर्टस्माउथ में अपने पिता की दुकान पर सर्विंग का काम भी करती हैं। उनके पिता ने Dailymail.co.uk को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जब भी वहां जाती हैं अपने पिता की शॉप में सर्व करती हैं। कस्टमर्स को ये पता तक नहीं होता कि वो एक स्टार की सर्विस लेते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !