जीरो फिगर की टशन में ऐसी बन गई कालोज की बहन, सोशल मीडिया बोला कंकाल लुक | BOLLYWOOD NEWS

Updesh Awasthee

मुंबई। करीना कपूर को सोशल मीडिया पर जीरो फिगर के लिए ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है और वो तनीषा मुखर्जी हैं। काजोल की बहन तनीषा ने हाल ही में एक बोल्ड फोटोशूट कराया है, जिसमें वे काफी स्लिम और फिट नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी इस न्यू फोटोज को भी ट्रोल किया जा रहा है। 

तनीषा की इस ड्रेस को लोगों ने उन्हें बहुत ज्यादा स्किनी बताया है। एक यूजर ने लिखा- "बहुत ज्यादा स्किनी लग रही हैं मानो कोई टीबी की मरीज हो। वहीं एक ने तनीषा के फोटोशूट को कंकाल लुक बताया है। साथ ही उसने लिखा, आपकी शक्ल को रिपेयर करने की जरूरत है। वहीं दूसरे ने लिखा- एक और कंकाल बनकर तैयार हो रही है, हड्डियां दिख रही हैं। यूजर्स यहीं नहीं रुके उन्होंने तनीषा को- "प्लीज इतना स्लिम मत होइए.. फिट रहें लेकिन इतना स्लिम ना हो।" ऐसे कमेंट कर नसीहत भी दी है।

फिटनेस की लिए घंटों पसीना बहाती हैं तनीषा

तनीषा से जिस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर इतना मजाक बनाया जा रहा है। उसे पाने के लिए वे जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते हुए कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर भी किए हैं। तनीषा इन दिनों अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं। इस बात का सबूत उनके न्यू फोटोशूट से मिलता है। बता दें, तनीषा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे पिछली बार कलर्स के शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में गेस्ट बनकर आई थीं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!