BHOPAL: गर्भवती पत्नी ने बेडरूम में की पति की हत्या फिर सास के साथ चाय पीने लगी | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पांच महीने की प्रेग्नेंट महिला ने अपने ही हाथों से पति का कत्ल कर दिया। हत्याकांड को बेडरूम में अंजाम दिया गया और उसके बाद महिला बड़े आराम से परिजनों के साथ चाय पी रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पति को चर्म रोग होने को हत्या की वजह बताया है। मामला राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके का है। यहां के ईंटखेड़ी छाप गांव में रहने वाले नीरज मेवाड़ा का शव उसके ही बेडरूम में खून से लथपथ हालत में मिला था। नीरज की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की पुलिस ने दो दिन बाद गुत्थी सुलझाते हुए पत्नी नीतू को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि नीतू ने शनिवार देर रात को उस वक्त पति की हत्या कर दी, जब वह गहरी नींद में सो रहा था। नीतू और नीरज के लिए पहली मंजिल पर विशेष कमरा बनाया गया था। नीतू ने वहीं हत्याकांड को अंजाम दिया और फिर सुबह के वक्त बड़े आराम से निचले मंजिल पर आकर परिजनों के साथ चाय पी रही थी।

परिजनों ने नीतू से नीरज के बारे में पूछा तो उसने कमरे में सोने की बात बताई। थोड़ी देर बाद छोटा भाई नीरज को जगाने के लिए पहुंचा, तो वहां उसका शव पड़ा हुआ था। इस मामले में शुरू से ही नीतू पर शक गहरा रहा था। परिजनों ने भी उसकी भूमिका संदिग्ध बताई थी। बताया जा रहा है कि नीतू अपनी शादी से खुश नहीं थी। शादी के कुछ समय बाद वह बगैर बताए मायके भी चली गई थी। 

पति की मौत होने के साथ प्रेग्नेंट होने की वजह से पुलिस भी नीतू से सख्ती से पूछताछ नहीं कर रही थी। पुलिस ने पहले अपने स्तर पर सारे सबूत जुटाए और फिर पुष्टि होने पर नीतू से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!