NIRAV MODI: कभी पापड़ बेचता था मोदी परिवार, आज 11 हजार करोड का घोटाला | FAMILY STORY

नई दिल्ली। नीरव मोदी को आज कौन नहीं जानता। गुजरात का एक ऐसा हीरा कारोबारी जिसने देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले को जन्म दिया। इस परिवार के करोड़पति कारोबारी बनने की कहानी भी कम रोचक नहीं है। नीरव मोदी गुजरात के पालनपुर का रहने वाला है। पिता पीयूष बेल्जियम में बस गए। पालनपुर में नीरव के दादा किराए के मकान में रहते थे। दादी पापड़ बेचती थी। अब भारत और विदेश में नीरव मोदी की 9 बुटीक हैं। वह 10 देशों में 26 सब्सिडियरी के जरिए बिजनेस करता है। उसका कारोबार अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, मकाऊ, हांगकांग, बेल्जियम, यूएई, रूस और सिंगापुर में भी है।

नीरव की नेटवर्थ 11,500 करोड़ रुपए है। पंजाब नेशनल बैंक में करीब 11 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के खुलासे से पहले ही मोदी फैमिली देश छोड़ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, नीरव बेल्जियम में अपने भाई के पास है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 14 फरवरी को नीरव और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। इसके बाद गुरुवार को कई ठिकानों पर छापेमारी हुई। जबकि मोदी परिवार जनवरी में ही देश छोड़कर जा चुका था। सबकुछ प्लानिंग के साथ हुआ है। अब केवल शोर शराबा रह गया है। 

फायरस्टार इंटरनेशनल है पेरेंट कंपनी

इस कंपनी की शुरुआत 1 अप्रैल, 2004 को हुई थी। इसमें मोदी परिवार की 90.17% हिस्सेदारी है। 2016-17 में कंपनी का टर्नओवर 14,706 करोड़ और प्रॉफिट 582 करोड़ था। वैलुएशन 9,088 करोड़ रु. है।
यूएई की फायरस्टार डायमंड एफजेडई मोदी समूह की सबसे बड़ी सब्सियरी कंपनी है। 2015-16 में इसका रेवेन्यू 3,100 करोड़ और प्रॉफिट 216 करोड़ रुपए था।
फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल भारत में उसकी मुख्य कंपनी है। 2015-16 में इसे 1,929 करोड़ रुपए के टर्नओवर पर 73 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था।

कब देश छोड़ा नीरव और केस से जुड़े लोग?

नीरव मोदी 1 जनवरी को विदेश गए। उनकी पत्नी एमी, जो एक अमेरिकन सिटीजन हैं... उन्होंने 6 जनवरी को देश छोड़ा। मेहुल चौकसी ने 4 जनवरी, नीरव के भाई निशाल मोदी ने 1 जनवरी को देश छोड़ा। बताया जा रहा है कि फिलहाल, नीरव अपने भाई के पास बेल्जियम में है।

कौन हैं नीरव मोदी?

नीरव मोदी गुजरात के हीरा कारोबारी हैं। उनका जन्म दुनिया के डायमंड कैपिटल माने जाने वाले एंटवर्प (बेल्जियम) में हुआ।
वे 'नीरव मोदी' ब्रांड से ही अपने प्रोडक्ट बेचते हैं। देश-विदेश में उनके कई शो रूम हैं।
नीरव की नेटवर्थ 11,500 करोड़ रुपए है। उनकी ज्वेलरी को केट विंसलेट, ताराजी हेन्सन, कार्ली क्लॉस और वायोला डेविस जैसी इंटरनेशनल और प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेस और मॉडल ऑस्कर जैसे समारोह में पहन चुकी हैं। फोर्ब्स 2017 की लिस्ट में सबसे अमीर भारतीयों में उनका 84वां नंबर था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !