चाची ने अपने BF से भतीजी का बलात्कार करवा दिया | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
मुरैना। जिले के सबलगढ़ थाना इलाके के हीरापुर गांव मे एक नाबालिग किशोरी के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि नाबालिग किशोरी से रेप के इस मामले में लड़की की चाची ने आरोपी की मदद की, जिसके बाद पुलिस ने किशोरी की चाची को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी अभी भी फरार है। दरअसल हीरापुर निवासी एक महिला अपनी 15 वर्षीय भतीजी को खेत से लकड़ी व चने की सब्जी लाने के लिए कहकर ले गई। खेत पर महिला का प्रेमी गब्बे मल्लाह पहले से ही मौजूद था। खेत पर पहुंचने के बाद महिला ने किशोरी को आरोपी के साथ उसके खेत में चने की सब्जी लेने के लिए भेज दिया। जहां आरोपी ने किशोरी के साथ ज्यादती की। 

ज्यादती के बाद किशोरी अपनी चाची के पास आई और पूरी घटना बताई तो चाची कहने लगी किसी को यह बात मत बताना और इसके बदले तुमको पैसा दिलवा दूंगी। बस अपना मुंह बंद रखना लेकिन इसके बाद भी किशोरी नहीं मानी और अपने घर आकर पूरी घटना अपनी मां को बता दी। 

परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी
इसके बाद किशोरी अपने परिजनों के साथ शिकायत करने पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ज्यादती व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। साथ ही किशोरी के बयान के आधार पर उसकी चाची को गिरफ्तार कर लिया हालांकि मुख्य आरोपी गब्बे मल्लाह अभी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!