छात्रावास में मासूम तड़पते हुए मर गया, अधीक्षक घर में सोता रहा | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। सरकारी छात्रावासों में यह नियम है कि अधीक्षक HOSTEL में ही निवास करेगा, वहीं रात्रिविश्राम करेगा एवं उसकी ड्यूटी 24 घंटे की होगी परंतु मध्य प्रदेश के डिंडौरी (DINDORI) जिले के मेहंदवानी बालक छात्रावास का अधीक्षक शाम होते ही छात्रावास में बाहर से ताला जड़कर घर चला जाता था। बीती रात कक्षा 2 के एक छात्र की तबीयत खराब हुई। वो पूरी रात तड़पता रहा और सुबह उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक ना तो पुलिस ने मामला दर्ज किया था और ना ही प्रशासन ने अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की थी। 

डॉक्टर की मानें तो छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। यदि समय रहते छात्र का इलाज कराया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। वहीं घटना के बाद छात्रावास अधीक्षक गोलमोल जवाब देकर अपनी जवाबदारियों से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। छात्रावास प्रबंधन की लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी जिले के छात्रावासों में आये दिन लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं। छात्रावास में छात्रों को पढ़ाने के नाम पर उनके जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

हाल में ही बोंदर बालक छात्रावास में सीनियर छात्रों की प्रताड़ना से तंग आकर सातवीं कक्षा के छात्र ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। पीड़ित छात्र ने इस बात की शिकायत छात्रावास अधीक्षक से भी की थी, लेकिन प्रबंधन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण छात्र को आत्महत्या करने जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!