ग्वालियर में हत्या: कोचिंग गए 7वीं के छात्र की लाश मिली | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर। GWALIOR में 7वीं कक्षा के एक छात्र के MURDER से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक ये छात्र मंगलवार को घर से COACHING के लिए निकला था और देर रात तक लौटा ही नहीं था। जिस पर परिजनों ने गुमशुदगी (MISSING) की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को STUDENT ABHISHEK MAHORE का शव कटारे वेयर हाउस के पास मिला। छात्र के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा 7 में पढ़ने वाले 14 वर्षीय अभिषेक माहोर मंंगलवार को कोचिंग के लिए घर से निकला था। उसका नारायण विहार कॉलोनी में किराए का मकान है। दोपहर को कोचिंग जाने से पहले वो अपने मामा के घर पहुंचा था। यहां कुछ देर रुकने के बाद वो चला गया था।

बुधवार को अभिषेक का शव सुबह कटारे वेयर हाउस के पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को यहां अभिषेक का खून से सना शव मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियारों के निशान मिले हैं। पुलिस को मौके से उसकी साइकिल भी मिली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हालांकि शुरुआती जांच में अभिषेक की हत्या का कोई ठोस कारण सामने नहींं आ रहा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!