बुध ग्रह का राशिपरिवर्तन: पढ़िए आपको कितना प्रभावित करेगा | JYOTISH

Updesh Awasthee
व्यापार बुद्धि संचार के कारक आकाशमंडल के युवराज बुध महाराज इस समय देवगुरु की राशि धनु मे प्रवेश कर चुके हैं। धनु राशि मे इस समय सूर्य, शनि, शुक्र पहले से ही विराजमान हैं, इस तरह धनु राशि मे चतुर्ग्रही योग बन रहा है, बुध महाराज का व्यापार, संचार, पत्रकारिता, अर्थतंत्र पर विशेष प्रभाव डालता हैं। आइये देखते है बुध ग्रह राशि परिवर्तन तथा 14 जनवरी तक चतुग्रही योग क्या परिणाम देगा।

धनु राशि युद्ध की राशि है, जिसका स्वामी गुरु धन, ज्ञान, तथा मान सम्मान पर अधिकार रखता है। इसलिये युद्ध के हालात, वित्तीय क्षेत्र मे आमूलचूल परिवर्तन, संचार व्यवस्था मे उठापठक देखने को मिलेगी। विमान सेवा तथा अन्य संचार के क्षेत्र मे सुधार की सुगबुगाहट होगी। आकाशीय क्षेत्र मे विशेष कार्यों का योग, इन क्षेत्र मे विशिष्ट योजना पर कार्य होगा।

आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा
मेष-भाग्यवर्धक समय,राज्यपक्ष से मदद का योग,विशेष यात्राओं का योग।
वृषभ-जटिल आर्थिक समस्यायों पर कार्य होगा,धन वृद्धि के प्रयास होंगे।
मिथुन-परिवार मे मांगलिक कार्य,व्यापार मे वृद्धि का योग,व्यक्तित्व विकास का योग।
कर्क-बाहरी क्षेत्रों मे यात्राओं का योग,रोग बीमारी तथा अन्य कार्यों मे खर्च वृद्धि का योग।
सिंह-मान सम्मान मे वृद्धि का योग,आमदनी के स्त्रोत अच्छा लाभ देंगे।
कन्या-सामाजिक सक्रियता मे वृद्धि का योग,कर्मक्षेत्र मे खास सफलता प्राप्त होगी।

तुला-भाग्य वृद्धि के विशेष योग,धार्मिक यात्राओं का योग,व्यापार मे खास सफलता प्राप्त होगी।
वृश्चिक-आमदनी के योग प्रबल,आर्थिक क्षेत्र मे विशेष लाभ प्राप्ति के योग।
धनु-परिवार मे मांगलिक कार्यों का योग,व्यापार मे साझीदार आदि से सहयोग प्राप्त होगा।
मकर-खर्च पर नियंत्रण रखें,बाहरी क्षेत्रों मे प्रवास आदि का योग,निवेश आदि के लिये समय ठीक नही।
कुम्भ-आमदनी के स्त्रोत विशेष लाभ देंगे,व्यापार नौकरी मे खास सफलता प्राप्त होगी।
मीन-कर्मक्षेत्र मे कई तरह के कार्यों का योग,नवीन कार्यों की योजना बनेंगी।
*प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184,7000460931
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!