जिस घर में चलता है सेक्स रैकेट, पुलिस करती है सुरक्षा | INDORE CRIME NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। जनसुनवाई में इंदौर पुलिस पर एक शर्मनाक दाग लगा है। एक व्यक्ति CCTV फुटेज के साथ पेश हुआ। उसने बताया कि उसके पड़ौसी के यहां सेक्स रैकेट संचालित होता है। घर में अवैध बीयर बार बना रखा है। पुलिस के कई कर्मचारी अधिकारी नियमित रूप से आते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करता। पीड़ित ने यह भी बताया कि कई बार पुलिस वाले खुद अपने साथ लड़कियां लेकर आते हैं। 

कई बार शिकायत करने पर भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब पीड़ित इस बार सीसीटीवी फुटेज लेकर शिकायत करने पहुंच गया, तिलक नगर थाना क्षेत्र के वसुंधरा कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर रहने वाले मेडिकल व्यापारी कपिल सिसोदिया ने आरोप लगाया कि उनका पड़ोसी अपने फ्लैट में अनैतिक गतिविधिया संचालित करता है, इसकी शिकायत 6 महीनों में कई अधिकारियों को कर चुका है, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि उसके यहां पुलिसकर्मी शराब पीने आते हैं।

कपिल का आरोप है कि पुलिसकर्मी कई बार खुद लड़कियां लेकर आते हैं, पड़ोसी अवैध शराब बेचने के साथ ही वहीं से सेक्स रैकेट भी संचालित करता है। लेकिन पुलिस का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती, यही नहीं शिकायत करने पर उसे धमकाते हैं, शिकायतकर्ता की 10 साल की बच्ची है, उसे शक है कि कहीं पड़ोसी उसे कोई नुकसान न पहुंचा दे।

इस बार वह शिकायत करने जाते समय एक सीसीटीवी फुटेज भी लेकर पहुंचा, जिसमें कई पुलिसकर्मी उसके फ्लैट में आते-जाते नजर आ रहे हैं, उसकी शिकायत को जन सुनवाई में एसपी हेडक्वार्टर मोहम्मद युसूफ कुरैशी ने गंभीरता से लेने की बात कही है, साथ ही फुटेज के आधार पर पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करने की बात भी कही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!