ARSHI KHAN: सलमान के घर जा पहुंची, गार्ड ने भगाया | BOLLYWOOD NEWS

Updesh Awasthee
मुंबई। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मूल की मॉडल अर्शी खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस के दौरान वो काफी चर्चाओं में रहीं थीं। दरअसल, अर्शी बिना अपाइंटमेंट लिए सीधे सलमान खान (SALMAN KHAN) से मिलने उनके घर जा पहुंची। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हे दरवाजे पर ही रोक लिया। अर्शी ने काफी मिन्नतें कीं परंतु गार्ड ने उन्हे अंदर जाने नहीं दिया। यहां तक कि अर्शी को सलमान से पिता से मिलने की इजाजत भी नहीं मिली। अपनी अपने साथ फूलों का गुलदस्ता लेकर गईं थी। गार्ड ने उन्हे दरवाजे से ही लौटा दिया। 

अर्शी गईं तो थी सलमान से मिलने लेकिन वो उनसे मिले बिना ही वापस लौट आई। दरअसल अर्शी बिना अपॉइंटमेंट लिए ही सलमान से मिलने के लिए पहुंच गई थी। जिसकी वजह से सलमान के घर के बाहर खड़े गॉर्ड्स ने उन्हें अपार्टमेंट में घुसने ही नहीं दिया। अर्शी का कहना था कि उनके मैनेजर ने सलमान खान से मिलने की अपॉइंटमेंट ली थी। अर्शी ने कहा कि वैसे मेरे मैनेजर ने अपोइंटमेंट लेने की कोशिश की थी, लेकिन नहीं मिल पाया। तो मैंने सोचा क्यों न उनसे जाकर ही मिल लिया जाए। 

अर्शी ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि हम बस, उन्हें ये फूलों का बुके देकर निकल जाएंगे, लेकिन उधर से वो न कॉल्स कर रहे हैं, न कोई रिसपॉन्स दे रहे हैं।' अर्शी ने आगे बताया कि 'हमने गॉर्ड्स से कहा कि अगर सलीम अंकल हैं, तो बता दो हम उन्हें ये फूल दे देंगे। सलमान के गार्ड पर अर्शी की इन बातों का कोई असर नहीं हुआ और उन्हें सलमान से बिना मिले ही वापस जाना पड़ा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!