मप्र: 26 जनवरी, कौन कहां करेगा ध्वजारोहण | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार सीएम शिवराज सिंह इस बार गुना में ध्वजारोहरण करेंगे। बता दें कि गुना के नजदीक शिवपुरी एवं अशोकनगर जिलों की कोलारस एवं मुंगावली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। लिस्ट में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का नाम दर्ज नहीं है। उन्हे शिवपुरी में ध्वजारोहरण का अवसर दिया जाता रहा है परंतु पिछली बार उन्होंने सीएम से नाराजगी के चलते ध्वजारोहरण से इंकार कर दिया था। इस बार शिवपुरी में आचार संहिता लगी हुई है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गुना में, 
जयंत मलैया दमोह में, 
गोपाल भार्गव जबलपुर में, 
डॉ. गौरीशंकर ​शेजवार रायसेन में, 
डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया में, 
ओमप्रकाश धुर्वे डिंडोरी में, 
विजय ​शाह इंदौर में, 
गौरशंकर बिसेन बालाघाट में, 
रुस्तम सिंह मुरैना में, 

अर्चना चिटनीस बुरहानपुर में, 
उमाशंकर गुप्ता छिंदवाड़ा में, 
कुसुम मेहदेले पन्ना में, 
पारस जैन उज्जैन में, 
राजेन्द्र शुक्ला रीवा में, 
अंतर सिंह आर्य बड़वानी में, 
रामपाल सिंह सीहोर में, 

माया सिंह ग्वालियर में, 
भूपेन्द्र सिंह सागर में, 
जयभान सिंह पवैया भिंड में, 
दीपक जोशी देवास में, 
लाल सिंह आर्य बैतूल में, 
सुरेन्द्र पटवा आगर-मालवा में, 
संजय पाठक कटनी में, 
ललिता यादव छतरपुर में, 

विश्वास सारंग राजगढ़ में, 
सूर्यप्रकाश मीणा विदिशा में, 
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा होशंगाबाद में,
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह सतना में तिरंगा फहराएंगे।
शेष जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहरण करेंगे एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!