मप्र संविदा शाला शिक्षक भर्ती 2018 की तारीख | MP EMPLOYMENT NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 4 साल से लटकी हुई संविदा शाला शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित हो सकतीं हैं। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने भोपाल समाचार डॉट कॉम से बात करते हुए बताया कि जल्द ही हम इन तारीखों का ऐलान कर देंगे। बता दें कि व्यापम द्वारा जारी किए गए 2018 के परीक्षा कार्यक्रम में संविदा शिक्षक भर्ती का जिक्र नहीं है। इसके कारण परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों में चिंता बढ़ने लगी थी। 

मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि हम हर हाल में अगले शिक्षण सत्र से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। हमारी सभी तैयारियां हो चुकीं हैं। जल्द ही हम तारीखों का ऐलान भी कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की बेवसाइट पर अभी इस परीक्षा का जिक्र नहीं है परंतु परेशान होने की जरूरत नहीं है। परीक्षाएं एवं भर्ती इसी साल और नए शिक्षासत्र से पहले हो जाएंगी। 

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अतिथि शिक्षकों की मांगों को ध्यान में रखते हुए नियम बनाने के कारण यह मामला बार बार अटक रहा है। अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता का मामला अब सुलझ गया है। सीएम शिवराज सिंह की अनुमति मिलते ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी दिनेश कुमार प्रजापति ने इस संदर्भ में भोपाल समाचार को ईमेल किया था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!