ब्राह्मण विरोधी बयान देने वाला मंत्री बर्खास्त | NATIONAL NEWS

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने BRAHMIN समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कृषि मंत्री दामोदर राउत को उनके मंत्रालय से शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया। पटनायक ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'किसी भी जाति, नस्ल या धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले किसी व्यक्ति को मैं सख्ती से नामंजूर करता हूं। मैंने डॉ (दामोदर) राउत को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया है।'

राउत बीजू जनता दल (बीजेडी) के उपाध्यक्ष भी हैं। पटनायक ने कहा बताया कि उनकी बर्खास्तगी को स्वीकार करने के लिए माननीय राज्यपाल को शाम को एक पत्र भी भेजा गया। हालांकि, राउत इस पर प्रतिक्रिया देने करने के लिए उपस्थित नहीं हो सके क्योंकि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र से दूर थे। 

गौरतलब है कि उन्होंने 17 दिसंबर को मल्कानगिरि में एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी की थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ राउत ने कहा था कि आदिवासी बहुत मेहनती हैं। वे लोग कभी भी भीख नहीं मांगते हैं। लेकिन ब्राह्मण भीख मांगते हैं।जिसके बाद राज्यव्यापी प्रदर्शन हुए थे। सात बार के विधायक राउत पहले भी विवादों में रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर में बीजेपी की एक महिला नेता और आंगनवाड़ी सेविकाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !