
जानकारी के अनुसार ग्राम घिचलाय निवासी निलेश पिता सुखराम धाकड़ (26) पांच साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग श्रीनगर में थी। वहां अचानक हुए एक हादसे में गोली लगने से निलेश की मौत हो गई। सात दिसंबर को उनका पार्थिव शरीर गृहग्राम घिचलाय पहुंचा, जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।
निलेश की पहली पोस्टिंग अंबाड़ा पंजाब में हुई थी। उन्होंने अपनी प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा इंदू बाल विनय मंदिर घिचलाय में पूर्ण की। इसके बाद कक्षा 9वीं से 12वीं तक की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर पीपलरावां से की है। निलेश कक्षा 12वीं के बाद सेना में भर्ती हो गए थे।करीब 6 माह पहले निलेश छुट्टी पर गांव आए थे। इस दौरान निलेश का एक्सीडेंट भी हो गया था। तब परिजन उपचार के लिए महू ले गए थे। यहां से उन्हें उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया था। वहां से उपचार कराने के बाद 15 दिन घर पर रहे थे और ड्यूटी चले गए थे। तब से वे गांव नहीं आए थे।