शिवराज सिंह की सभा में किसानों को धक्का देकर भगाया! | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कोलारस विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए बदरवास तहसील में थे। इसी दौरान उनकी सभा में मंच के पास पुलिस ने किसानों को धक्का देकर भगा दिया। बताया जा रहा है कि किसान अपनी समस्याओं का ज्ञापन लेकर आए थे और अपना ज्ञापन सीएम शिवराज सिंह तक पहुंचाना चाहते थे। वो भाजपा नेताओं से बात कर रहे थे कि तभी पुलिस ने किसानों को धक्का देकर भगाना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों शराब पिए हुए थे इसलिए उन्हे भगाया गया। 

कुछ दूसरे मीडिया सूत्रों का कहना है कि दोनों किसान वीआईपी गेट से अंदर आ गए थे। पुलिस की लापरवाही के चलते दोनों मंच के पास तक आ गए थे। वो शराब पिए हुए थे और मंच की तरफ बढ़ रहे थे। पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हे रोकने की कोशिश की, जब वो विवाद करने लगे तो पुलिस आ गई और दोनों को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। 


इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने इस मामले की निंदा की है। उन्होंने इसे बहुत ही गंभीर मामला बताया है। शिवपुरी ब्यूरो की तरफ से आ रही जानकारी के अनुसार दोनों उपद्रवी किसानों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। दूसरा किसान भीड़ का फायदा उठाकर गुम हो गया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!