काम करने आए मजदूर ने मकान मालकिन को किस कर दिया | crime news

भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में एक मजदूर ने महिला के साथ गंदी हरकत की है। दरअसल मजदूर महिला के घर पर मार्बल लगाने का काम कर रहा था। काम में थोड़ी मदद करने के बहाने उसने महिला को नीचे बुलाया। बाद में उसके गाल पर किस कर दिया। घटना के बाद महिला ने संबंधित निशातपुरा थाने पहुंचकर मजदूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी 36 वर्षीय विवाहिता, पंचवटी कालोनी फेस थ्री में रहती है। उसके घर पर मार्बल लगाने का काम चल रहा है। कल बुधवार दोपहर मार्बल लगाने का काम कर रहे मजदूर बब्लेश ने महिला को फीता पकड़ने के लिए नीचे बुलाया। महिला, बब्लेश की मदद करने के लिए नीचे पहुंची थी। जब महिला फीता पकड़कर खड़ी हुई थी, तभी मजदूर बब्लेश ने उसका गाल पकड़कर चुम्मा दे दिया। शर्म के मारे महिला घर के अंदर चली गई।

पुलिस का कहना है कि घर के अंदर जाकर महिला ने बब्लेश की शर्मनाक करतूत के बारे में अपनी सास को बताया। बाद में घर वालों ने थाने पहुंचकर आरोपी बब्लेश के खिलाफ बुरी नियत से छेड़छाड़ करने की धारा 354 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करवाया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी बब्लेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !