वार्षिक राशिफल 2018: कन्या राशि (टो,पा ,पी ,पू ,पे,ण,ठ ) | Rashifal 2018 in Hindi Virgo/Kanya

इस बार यह राशि के शनि के अडैया के प्रभाव आ चुकी है। राहु केतु इस समय लाभ और पंचम  भाव आ चुके है। राहु लाभ स्थान आमदनी मे वृद्धि करेगा। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। पंचम भाव का केतु संतान, बुद्धि भ्रम जैसी तकलीफ दे सकता है आपको खानपान मे ध्यान देना होगा अन्यथा उदर विकार भी सम्भव है। दूसरे (धन) स्थान मे गुरु की स्थिति कुटुम्ब मे मांगलिक कार्य तथा आर्थिक स्थिति मे वृद्धि के संकेत दे रहा है। कुल मिलाकर 2018 आपके लिये मिश्रित सफलता लेकर आयेगा। परिवार मे मांगलिक कार्य हो सकते हैं। अविवाहितों के लिये विवाह सबंधि योग बन सकते है। घर मे कोई नया मेहमान भी आ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलो मे आपको सफलता मिलने के योग है।

महिलाओं के लिये
यह वर्ष इस राशि की महिलाओ के लिये अच्छी सफलता देने वाला है। मांगलिक कार्यों के प्रबल योग, आप अविवाहित है तो विवाह के योग बनेंगे। यदि आप किसी प्रेम सम्बन्ध मे है तो प्रेम विवाह मे सफलता मिलेगी। घर मे नये मेहमान के आगमन का योग, नौकरी रोजगार मे सफलता प्राप्त होगी। किसी विवादित प्रकरण मे सफलता के योग। इस वर्ष आपके गुप्त शत्रु ख़त्म होंगे, आर्थिक क्षेत्र मे आपके लिये अच्छी ख़बर है इस वर्ष आपकी आय के स्त्रोतो मे वृद्धि होगी।

व्यापारी वर्ग
इस राशि के व्यापारियों के लिये समय अपेक्षित रूप से अच्छी सफलता देने वाला रहेगा। प्रतिद्वंदिता मे सफलता प्राप्त होगी, शत्रु परास्त होंगे, वित्तीय स्थिति मे सुधार होगा, आमदनी के स्त्रोत अनुकुल परिणाम देंगे, नवीन कार्यों का विस्तार होगा, साझीदारी से जुड़े कार्यों मे सफलता के योग, आर्थिक ऋण से जुड़ी समस्या हल होगी। आर्थिक लेनदेन सामजिक स्थिति मे सुधार होगा,धन प्राप्ति, वित्तीय प्रबंधन मे सफलता का योग, आपके कार्यों मे गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा, नये कामों की शुरुआत भी हो सकती है, आर्थिक क्षेत्र मे अपने करीबी लोगो से मदद मिलेगी, कामकाज मे वृद्धि के योग, नई योजनाओं का विस्तार होने का योग है, समय शुभ है,इसका लाभ उठाए।

कर्मचारी वर्ग
इस वर्ग के लिये यह वर्ष थोड़ा प्रतिकुल है, विवादों से सामना होगा, कोर्ट कचहरी के कार्यों मे विवादों के पश्चात सफलता का योग, भाग्य से पदोन्नति के योग, शत्रु पक्ष के षडयंत्र, रोग आदि से राहत मिलेगी स्वयं के कार्यक्षेत्र मे उन्नति और प्रतिष्ठा वृद्धि के योग। किसी पुराने प्रकरण मे निर्णय आपके पक्ष मे हो सकता है। कोई पुरानी जाँच या शिकायत का निपटारा आपके पक्ष मे होगा,आर्थिक कार्यों मे आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी।

विद्यार्थी वर्ग
प्रतियोगि परीक्षार्थी, विधार्थियों के लिये यह वर्ष थोड़ा संकटपूर्ण रहेगा, गलत सलाह से हानि हो सकती है, गलत लोगो की संगतों से दूर रहें, बिना सोचे समझे किया गया कार्य कष्टकारी हो सकता है, पंचमेष शनि की चतुर्थ भाव मे स्थिति शिक्षा सम्बंधी तनाव का संकेत दे रहा है। अपने वरिष्ठ जनों की सलाह पर अमल करें, आलस्य ,विलासिता, प्रेम सम्बन्ध दोस्ती यारी आपके लिये संकटपूर्ण स्थिति खड़ी करेगा इन सबसे बचें यदि इस वर्ष आप बेहतरीन परिणाम चाहते है तो अन्यथा परिणाम प्रतिकूल हो एकाग्रचित्त रहें। सोशल मीडिया से दूरी बनायें अन्यथा व्यर्थ की परेशानी गले पड़ेगी।

स्वास्थ्य
इस वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिये कष्टपूर्ण स्थिति हो सकती है परिणाम प्राप्त होंगे, जोड़ों मे दर्द, हार्नीया सम्बंधी कष्ट, उदर विकार, सिरदर्द आदि की समस्या हो सकती है। आपकी बीमारी का निश्चित समाधान आपको मिलेगा। छठे भाव का केतु जोडो मे दर्द गुप्त रोग तथा अज्ञात बीमारियों से आपको मुक्त कर सकता है। शनि की छठे भाव मे दृष्टि है इसीलिये चिंता की कोई बात नही किसी भी प्रकार की स्वास्थय सम्बंधी परेशानी मे शांति बनाये रखने तथा आहार विहार मे सुधार रखने से ही लाभ होगा। यह वर्ष आपके स्वास्थय को अत्यंत अनुकुल रखेगा,पुराने रोगों मे सुधार भी होगा।

वास्तु और दिशा
इस राशि के लिये उत्तर और पूर्वोत्तर दिशा अत्यंत शुभ होती है दूसरा गुरु इस समय आपके लिये उत्तर  दिशा से आर्थिक क्षेत्र मे अच्छे परिणाम मिलने के संकेत दे रहा है। दक्षिण पश्चिम दिशा मे  जाकर किया गय़ा कार्य हानिकारक हो सकता है। आपके लिये समय मिश्रित फलदायक है।

पूजा पाठ, इष्ट आराधना
आपकी इष्ट देवी महालक्ष्मी तथा दुर्गादेवी है। इनकी सेवा से आपके सभी मनोरथ सिद्ध होंगे। शनि सम्बंधित कष्टों से राहत के लिये आपको कालभैरव की पूजा तथा पीपल को दीपक भी लगाना चाहिये। भगवान दत्तात्रेय तथा गुरुओं की पूजा आपको विशेष लाभ देंगी। शनिवार को हनुमानजी की सेवा तथा सुंदरकांड का पाठ सभी संकटों से पार करायेगा।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184, 7000460931
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !