विराट और अनुष्का, जहरी की शादी में झूम के नाचे | VIRAT ANUSHKA DANCE

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने रिसेप्शन पार्टी दी। जहीर की पार्टी में कई खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स जगत के लोगों ने शिरकत की। लेकिन इस पार्टी में चार चांद लगाया विराट और अनुष्का ने। दोनों ने पंजाबी गानों पर जमकर डांस किया। आशीष नेहरा और युवराज सिंह ने भी भाभी सागरिका के साथ खूब मस्ती की। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराट और अनुष्का के फेंस काफी खुश हैं। 

इन सबके बीच इस बात का जिक्र करना जरूरी हो जाता है कि रिसेप्शन में मौजूद सभी लोगों की निगाह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी पर ही टिकती रही। विराट के फैंस को याद होगा कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही युवराज सिंह की शादी में खूब डांस किया था। विराट डांस करने से यहां पर भी नहीं चूके। विराट कोहली ने यहां भी जमकर डांस किया। शादी का यह ग्रैंड रिसेप्शन सोमवार की रात मुंबई के ताज महल पैलेस में रखा गया था। इस रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, आशीष नेहरा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सानिया मिर्ज़ा और अजीत अगरकर जैसे क्रिकेट की दुनिया के कई स्टार खिलाड़ियों ने शिरकत की।

रिसेप्शन में विराट और अनुष्का की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें ये जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। इस मौके पर विराट कोहली ने एक डैशिंग ग्रे कलर का सूट पहना। वहीं अनुष्का ग्रे और सिल्वर लहंगे में यहां पहुंची। एक वीडियो में तो विराट-अनुष्का, जहीर-सागरिका के साथ जमकर डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!