
तेली की बजरिया इलाके में हरिनारायण शर्मा रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी रेखा ग्रेजुएट है। शुक्रवार की सुबह रेखा ने सभी के साथ बैठकर चाय पी। इसके बाद वह टहलने की बात कहते हुए छत पर चली गई। करीब दो घंटे तक रेखा वापस नीचे नहीं आई तो हरिनारायण ऊपर पहुंचे। छत पर रेखा दिखाई नहीं दी। छत पर ही एक कमरा बना हुआ है। वे उसे देखने कमरे में पहुंचे। अंदर छत के कुंदे से रेखा की डेड बॉडी लटकी हुई थी। पिता का कहना है कि रेखा ने साड़ी से गले में फंदा डालकर सुसाइड कर लिया था।
लड़की के सुसाइड की खबर सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुला लिया और जांच शुरू कर दी। रेखा के पिता हरिनारायण ने बताया कि रात को उसने सभी से अच्छे तरीके से बात की थी। सुबह भी उसके चेहरे पर कोई तनाव नहीं दिखाई दे रहा था। इसके बाद भी उसने ऐसा कदम उठा लिया। उधर पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक पुलिस को घर से रेखा का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।