रेत माफिया से कमीशन लेते हैं SDOP भदौरिया: विधायक कटारे ने CD जारी की

Updesh Awasthee
भिंड। अटेर विधायक हेमंत कटारे ने अटेर एसडीओपी इंद्रवीर सिंह भदौरिया पर रेत के अवैध कारोबार मे लिप्त होने का आरोप लगाया है। विधायक ने सबूत के तौर पर एक वीडियो सीडी भी मीडिया में जारी की है। इस सीडी में एसडीओपी से रेत माफिया की पैसे के लेनदेन को लेकर पूरी वीडियो क्लिप है। इतना ही नहीं इस सीडी में एसडीओपी के सरकारी आवास पर कार्य करने वाले होमगार्ड जवान को पैसे लेते हुए भी दिखाया गया है। 

विधायक हेमंत कटारे ने आरोप लगाया है कि अटेर एसडीओपी के संरक्षण में रेत का अवैध कारोबार चल रहा है। इसके बदले में एसडीओपी रेत माफियाओं से हर महीने पैसा लेते हैं। विधायक ने एक वीडियो सीडी जारी करते हुए कहा कि सीडी मे मौजूद वीडियो एसडीओपी इंद्रवीर सिंह भदौरिया के सरकारी आवास का है। 

इस वीडियो मे इंद्रवीर सिंह भदौरिया एक रेत माफिया से रेत की गाड़ी निकलने की डीलिंग कर रहे हैं। इस डीलिंग का पैसा उनके सरकारी आवास पर काम करने वाला एक कर्मचारी ले रहा है। इस सीडी के सामने आते ही एसपी प्रशांत खरे ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच एएसपी राजेन्द्र वर्मा को सौंपी गई है। एएसपी तीन दिन मे जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीओपी इंद्रवीर सिंह भदौरिया ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!