गंदी हरकतें करने वाले DOCTOR को कपड़े उतारकर पीटा, मुंह काला किया

Updesh Awasthee
फतेहाबाद। शहर के बस स्टैंड के नजदीक सिरसा रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर अस्पताल में उपचार के लिए आई एक मरीज (युवती) से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जैसे ही युवती ने परिजनों को डॉक्टर की हरकत के बारे में बताया तो परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते पूरा अस्पताल तहस-नहस कर दिया गया और इसके बाद अस्पताल के डॉक्टर को बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद डॉक्टर का मुंह काला किया गया और परिजनों व कुछ लोग डॉक्टर को पीटते हुए थाने ले गए।

थाने से कुछ दूर पहले ही पुलिस की मौजूदगी में ही लोगों ने डॉक्टर की पेंट तक भी उतार दी और डॉक्टर को थाने में पुलिस के हवाले कर कार्रवाई की मांग की गई। फतेहाबाद सिटी थाना के एसएचओ आत्माराम ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर के खिलाफ अस्पताल में इलाज के लिए आई एक युवती को नशीली गोली खिलाकर अश्लील हरकत करने के आरोप संबंधी एक शिकायत मिली है। पीड़िता के दादा की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है जिस पर कार्डवाई की जा रही है।

एसएचओ ने बताया कि इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ जांच के लिए महिला थाना के पास मामला भेजा गया है। वहीं एसएचओ से जब पुलिस की मौजुदगी में इस तरह कानून हाथ मे लेकर डॉक्टर की सरेआम पेंट उतारकर उसे बेइज्जत करने और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सवाल किया गया तो एसएचओ ने कहा कि इस संबंध में शिकायत मिलती है तो कार्रवाई जरुर की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!