
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कि नर्मदा परिक्रमा ने शुक्रवार को गुर्जर रेवा आश्रम में विश्राम किया। शनिवार सुबह मीडिया को बुलवाया गया। पूर्व सीएम एवं पत्नी अमृता सिंह ने नर्मदा स्नान करके आईं और देवनारायण भगवान कि प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नर्मदाष्टक के साथ मां नर्मदा की आरती की। इस दौरान दिग्गीराजा ने 101 परिक्रमावासिया को कंबल एवं स्वेटर बांटी। यात्रा सुबह 10 बजे हंडिया से पैदल रवाना होते हुए ग्राम चौकी बेस्वा पहुंची। दोपहर 1 बजे रातातलाई में गणेश खेरवा के घर भोजन प्रसादी के बाद दोपहर 3 बजे यात्रा पचोला की ओर रवाना हुई। ग्राम कचबैडी में नर्मदा यात्रियों ने पड़ाव डाला। नर्मदा परिक्रमा में दिग्विजय सिंह और अमृता सिंह सहित 150 से अधिक परिक्रमावासी भी शामिल हुए।
अमृता को आगे बढ़ाया, खुद पीछे पीछे
बेस्वा से रातातलाई कि ओर जाते समय अमृता सिंह कि टोली आगे चल रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री 200 मीटर कि दूरी से पीछे चलते दिखाई दिए। भीषण गर्मी के मौसम के चलते पूर्व सीएम पसीने में तरबतर दिखाई दिए। हंडिया से यह यात्रा 12 किलोमीटर कि थी। इसमें गिट्टी वाले मार्ग से भी गुजरना पड़ा। उनकी पत्नी अमृता सिंह ने लकड़ी का सहारा लिया और दिग्विजय सिंह ने धूप से बचने के लिए सिर पर सफेद रूमाल बांधकर यात्रा के दौरान नर्मदा हर के जयघोष लगाते हुए चलते रहे। यात्रा में विधायक डॉ. आरके दोगने कांग्रेस नेता ओम पटेल, पीसी शर्मा, पूर्व सांसद रामेश्वर निखरा, यशवंत सिंह राजपूत सहित हरदा जिले से अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, पूर्व सरपंच रामविलास धनगर द्वारा भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि प्रभुदयाल पटेल भागीरथ पटेल, महेश पटेल भी मौजूद रहे।