ममता बनर्जी: शनिदेव की कृपा से सत्ता मिली थी, उन्ही के दण्ड से नुक्सान होगा

Updesh Awasthee
मुस्लिम वोट के लालच मे सभी हद पार करने वाली ममता बनर्जी को कोर्ट ने जो झटका दिया है वो ये साबित करने के लिये पर्याप्त है की उनका समय अब बदल चुका है। मां दुर्गा के विसर्जन मे टांग अड़ाकर उन्होने ये साबित कर दिया की विनाश काले विपरीत बुद्धि। ममता बनर्जी की ग्रहदशा बताती है कि उनका अच्छा समय खत्म हो गया है। कई सारे विवाद उनके सामने आएंगे और यदि वो इन विवादों को सुलझा नहीं पाईं तो उन्हे बड़ा राजनैतिक नुक्सान होगा। 

ममता बनर्जी की पत्रिका
ममता बनर्जी की पत्रिका मे शनि तथा गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि मे है ममताजी को उच्च राशि के शनि की दशा चल रही है। इस दशा ने ही उन्हे दो बार बंगाल की सत्ता दिलाई।शनि की दशा के 19 साल के आखरी 9 साल किसी भी व्यक्ति के लिये कष्टप्रद होते है। खासकर तब जब उसने शनी के दशा के शुरुआती 10 साल मे विशेष उन्नति पाई हो। ममताजी वर्तमान शनि के आखरी 9 वर्षों के फेरे मे है।

सूर्य से शनि का भ्रमण
जब भी जन्म के सूर्य से गोचर के शनि का भ्रमण होता है वह समय किसी भी व्यक्ति के लिये अत्यंत कष्टकारी होता है। ममता की पत्रिका मे आने वाले दो वर्ष शनि का तथा उसके बाद डेढ़ वर्ष मे सूर्य से केतु का भ्रमण होगा। यह समय उन्हे न्यायालय, केन्द्र तथा राज्य की ओर से आनेवाले कई प्रकार के संकटों का रहेगा। उन्हे इस समय केन्द्र तथा न्यायालय के टकराव से बचना चाहिये आने वाला समय बंगाल की राजनीति तथा ममता के लिये ठीक नही।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!