
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल प्रवास के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एंग्री एक्शन मोड में आ गए हैं। माना जा रहा था कि इस बार की कलेक्टर्स कांफ्रेंस में काफी कुछ ऐसा होगा जो अब से पहले नहीं हुआ। पिछले दिनों मंत्री एवं अधिकारियों की संयुक्त बैठक में भी शिवराज काफी सख्त नजर आए थे। इससे पहले वो 'कलेक्टर्स को उल्टा लटकाने' वाला बयान भी दे चुके हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों काफी प्रेशर में हैं। शाह के रुख से घबराए शिवराज के सामने अब कई चुनौतियां हैं। संगठन पर अब तक उनका एकाधिकार रहा है परंतु शाह ने कोर कमेटी को पावरफुल बना दिया। इधर केंद्र में मंत्रीमंडल का विस्तार होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश भाजपा में भी अब काफी कुछ बदलने वाला है।