मेरा पति GAY है, डेढ़ साल बाद खुला राज

Bhopal Samachar
कल्याण। मु्बई से सटे उपनगर कल्याण एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसका पति समलैंगिक है। इतना ही नहीं उसने दूसरे पुरुष से शादी कर रखी है। यह शादी उसके विवाह से पहले हो गई थी। शादी के डेढ़ साल बाद एक फोन कॉल पर पत्नी को सारी कहानी पता चली। अब वो अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती। वो अपने पति को सजा दिलाना चाहती है। महिला एक वर्किंग वुमन है। उसने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी एवं दहेज उत्पीड़न की शिकायत की है। 

निजी कंपनी में काम करने वाली 28 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ खड़कपाड़ा पुलिस को धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न की शिकायत की है। वहीं आरोपी पति एक पब्लिकेशन कंपनी में बतौर कंटेंट राइटर काम करता है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी मिलिंद साल्वे से उसकी शादी 22 नवंबर 2015 को हुई थी, लेकिन इसके बाद से ही उसे अपने पति की हरकतों पर शक होने लगा था। उसके शक करने का कारण यह था कि शादी के बाद से ही आरोपी पति अपना लैपटॉप व मोबाइल उसे हाथ लगाने नहीं देता था। इतना ही नहीं, कभी वो फोन उठा लेती थी तो पति भड़क जाता था।

इसी साल मार्च महीने में पति मिलिंद के फोन पर एक शख्स ने कॉल किया। पीड़ित महिला ने उस नंबर पर जब पलटकर फोन किया तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। दरअसल, लड़की समझकर पत्नी ने जिस नंबर पर फोन किया था, वो लड़की नहीं बल्कि एक पुरुष था और उसका मिलिंद साल्वे से रिश्ता था। इसके बाद महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति के साथ ही उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के साथ ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति को साफ कर दिया है कि अगर वो इस मामले की जांच में सहयोग नहीं देगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!