शनिदेव का राशि परिवर्तन: हर खासोआम को प्रभावित करेगा

Bhopal Samachar
कालपुरुष के दंडाधिकारी तथा दुखों के प्रदाता शनिदेव मार्गी होकर वृश्चिक राशि से धनु राशि मॆ  जा रहें है। शनि महाराज 25 अगस्त से वृश्चिक राशि मॆ मार्गी होंगे तथा 25 अक्टूबर को धनु राशि मॆ प्रवेश करेंगे। जब भी पाप ग्रह मार्गी होते है तब कष्टों मॆ वृद्धि करते है वही शनिदेव का मार्गी होना कष्टों मॆ कमी तथा आपके कार्यों मॆ आनेवाली रूकावटों के ख़त्म होने का संकेत है।

विभिन्न राशियों मॆ प्रभाव
शनिदेव वृश्चिक राशि से धनु राशि मॆ जा रहे है इससे सभी राशियों के लिये शनिदेव की स्थिति बदल जायेगी आइये इसे सिलसिलेवार ढंग से देखते है।
*मेष*-इस राशि के लिये शनिदेव का अडैया ख़त्म हो रहा है शनिदेव भाग्य से भ्रमण करेंगे भाग्य की वृद्धि करेंगे।
*वृषभ*-शनिदेव का आठवें स्थान मॆ प्रवेश करते है ढाई साल के लिये अडैया प्रारम्भ हो जायेगा।
*मिथुन*-सप्तम भाव से शनि का भ्रमण शुभ फल प्रदान करेगा। व्यापार कामकाज मॆ भाग्य से शुभ फल मिलेंगे। केन्द्र से पापग्रहों का भ्रमण शुभ फल देता है।
*कर्क*-रोग ऋण शत्रु स्थान से शनि का भ्रमण शुभ फल प्रदान करेगा।रोग ऋण शत्रु समाप्त होंगे।
*तीन ,छह,गयारहवे स्थान मॆ पापग्रहों का भ्रमण शुभ फल प्रदायक होता है।*
*सिंह*-पंचम भाव मॆ शनि का भ्रमण अशुभ फल प्रदान करता है।अर्थ तथा शिक्षा सम्बंधी कार्यों मॆ रुकावट का योग बनेगा।

*कन्या*-आपको शनिदेव का चौथा ढैया लगेगा।कामकाज की स्थिति सुधरेगी सामाजिक सक्रियता मॆ वृद्धि होगी। पराशर ऋषि के अनुसार केन्द्र मॆ पापग्रहों का भ्रमण शुभ होता है।
*तुला*-तीसरे स्थान से शनि का भ्रमण शुभ फल प्रदायक होता है।कामकाज मॆ वृद्धि होगी।आप शनि की साडेसाति के प्रभाव से मुक्त हो गये है।
*तुला राशि पिछले साढ़ेसात वर्ष के शनि के प्रभाव मॆ थी जिसे शनि की साढ़ेसाती कहते है।*
*वृश्चिक*-आपके राशि मॆ शनि महाराज दूसरे भाव से भ्रमण करेंगे।दूसरे स्थान का शनि धनसम्पत्ति मॆ वृद्धि करता है। इस समय वृश्चिक राशि को साडेसाति का आखरी ढाई वर्ष चल रहा है।
*धनु*-इस समय शनि का धनु राशि से भ्रमण होगा।शनि का भ्रमण परिवार कर्मक्षेत्र सम्बंधी उलझने प्रदान करेगा। इस समय धनु राशि वालों को साडेसाति का मध्यकाल चल रहा है।
*मकर*-इस समय शनि का भ्रमण बारहवें भाव से हो रहा है।रोग ऋण शत्रु पस्त होंगे शुभ समय। इस समय मकर राशि वालो को शनि प्रथम ढैया चल रहा है।
*कुम्भ*-आपके लिये शनिदेव लाभभाव से भ्रमण करेंगे।आर्थिक स्थिति मॆ सुधार होगा।आमदनी के स्त्रोत शुभ फल देंगे।
*मीन*-आपके लिये शनि राज्य स्थान से भ्रमण करेगा।कामकाज की स्थिति मॆ सुधार होगा।
*केन्द्र मॆ शनिग्रह की स्थिति शुभफल प्रदाता होती है।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!