कर्नाटक में भाजपा कमजोर, कांग्रेस की बनेगी सरकार: C FOUR का सर्वे

साल 2018 में होने जा रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल यहां चुनाव से पहले कराए गए सर्वे की माने तो कांग्रेस राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है। सर्वे में भाजपा के दूसरे स्थान पर रहने की बात कही गई है। सर्वे ‘सी फोर’ ने कराया है। जिसमें 19 जुलाई से 10 अगस्त (2017) के बीच राज्यभर के लोगों की राय ली गई। 

सर्वे के अनुसार कांग्रेस इस बार 120-132 सीटें जीत सकती है। जो सूबे में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए प्रर्याप्त हैं। हालांकि सर्वे में भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना में इस बार अधिक सीटें मिलने की बात कही गई है। सर्वे की माने तो भाजपा को 60-72 सीटें जीत सकती है। जबकि जनता दल (एस) को 24-30 सीटें मिलने की बात कही गई है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस को साल 2018 के विधानसभा चुनाव में संभावित 43 फीसदी वोट मिल सकते हैं जबकि भाजपा को 32 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है। 

वहीं जनता दल (एस) को 17 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इंडिया टुडे के अनुसार सी फोर का दावा है कि उसने 165 विधानसभा क्षेत्रों में 24,676 लोगों से बात की। सर्वे में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की ‘अन्ना भाग्य’ योजना को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। हालांकि राज्य में पीने के पानी की कमी, खराब सड़कें, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर लोगों ने सवाल उठाए हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!