थाने में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दो: कांग्रेस MLA का तीसरा भड़काऊ VIDEO

Updesh Awasthee
ललित मुदगल/शिवपुरी।शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक के भड़काऊ बयानों के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। पहला वीडियो देश भर की सुर्खियों में आया था। इसके बाद दूसरे दिन दूसरा वीडियो वायरल हुआ और आज तीसरा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भी विधायक थाने में आग लगाने की बात कह रहीं हैं। साथ ही यह भी कह रहीं हैं कि जो होगा देखा जाएगा। इस वीडियो के सोशल साईट पर बायरल होते ही प्रतिक्रियाओंं की झडी लग गई है। लोग कांग्रेस विधायक को निशाना बना रहे हैं।  

विदित हो कि बीते दिनों मंदसौर में फायरिंग के दौरान हुई 6 किसानों की मौत के बाद कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन का कार्यक्रम तय किया था। करैरा में विधायक शकुंतला खटीक इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं थीं। पुतले में जैसे ही विधायक ने आग लगाई, फायर बिग्रेड से उसे बुझा दिया गया। बस इसी के साथ विधायक भड़क गईं और थाने में आग लगाने की धमकी देने लगीं। 

भोपाल समाचार से बात करते हुए श्रीमती खटीक ने स्वीकार किया था कि उन्होंने इस तरह का बयान दिया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि टीआई ने उन्हे धक्का दिया इसलिए उन्होंने आक्रोशित होकर बयान दे दिया। जबकि आज शिवपुरी में जारी बयान में उन्होंने सफाई दी है कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा जैसा कि ​वीडियो में दिख रहा है। वीडियो एडिटेड है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!