INDORE में माली का बेटा JEE एडवांस का टॉपर, बताया सक्सेस का राज

Updesh Awasthee
राहुल वावीकर/इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में माली के बेटे ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम यानि जेईई में टॉप कर मिसाल पेश की। जेईई एडवांस 2017 का रिजल्ट रविवार को घोषित हुआ है। अर्पित प्रजापत ने पूरे इंदौर में टॉप किया। आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा में अर्पित ने ऑल इंडिया में 46वीं रैंक हासिल की है. अर्पित के पिता हरिनाम प्रजापत पेशे से माली हैं और शहर में कई लोगों के बंगलों के गार्डन की देखरेख करते हैं। हरिनाम प्रजापत ने गौरवान्वित होकर कहा कि विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना कर मैंने अर्पित को पढ़ाया है। आज बेटे ने समाज में मेरा मान बढ़ा दिया।

अर्पित ने बताया कि मैंने अपने माता-पिता के सपनों को साकार कर दिखाया। उन्होंने बताया कि वे आगे की पढ़ाई मुंबई के आईआईटी में करना चाहते हैं। वैसे अर्पित का लक्ष्य गूगल में काम करते हुए अपना मुकाम हासिल करने का है। अर्पित को आईआईटी मेन्स में 244 रैंक मिली थी।

बकौल अर्पित परीक्षा की तैयारी के लिहाज से सभी विषयों को समान समय देते थे। वे बगैर तनाव के परीक्षा की तैयारी करते थे। वे शांत और तनावरहित रहने के अलावे सोशल मीडिया से दूर रहते थे। अर्पित मानते हैं कि सोशल मीडिया से तनाव काफी बढ़ता है। अर्पित की पढ़ाई के प्रति लगन और पिता की हालत को देखते हुए कोचिंग संस्थान ने भी उसकी पूरी मदद की और उसे फ्री में कोचिंग में बैठने की अनुमति दी गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!