CM शिवराज सिंह को हिटलर बताया: UP से जारी हुआ पोस्टर

Updesh Awasthee
भोपाल। व्यापमं और किसानों पर पुलिस फायरिंग के बाद मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी लालू यादव की तरह देशभर के राजनैतिक कार्यकर्ताओं की चर्चा का केन्द्र हो गए हैं। व्यापमं मामले में शिवराज सिंह को कई उपाधियां नवाजी गईं थीं। अब उन्हे हिटलर बुलाते हुए यूपी से पोस्टर जारी किया गया है। 

यूपी के इलाहाबाद में रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस के एक स्थानीय नेता हसीब अहमद ने विवादित पोस्टर जारी किया है। यह विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना हिटलर से करते हुए उन्हें 'हिटलर रिटर्न इन एमपी' का टाइटल दिया गया है। राहुल गांधी के लिए रक्षाम् राहुल गांधी का टाइटल देते हुए उनसे किसानों की मांगों की लड़ाई और ज्यादा मजबूती से लड़ने की अपील की गई है।

पोस्टर में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को हिटलर के रुप में भी दिखाया गया है। पोस्टर में कांग्रेस के बड़े नेताओं में राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी की तस्वीरों को जगह मिली है। कांग्रेस नेता हसीब अहमद का कहना है कि कांग्रेस किसानों के मुद्दों को लेकर संवेदनशील है. यूपी के साथ ही एमपी और महाराष्ट्र में भी किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस अपना संघर्ष जारी रखेगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!