आज से शिवराज सिंह मामा को पाखंडी शिवराज के नाम से जाना जाए: कुणाल चौधरी

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आज प्रदेश युवा कांग्रेस ने नया नामकरण किया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने यह नामकरण करते हुए बताया कि आज से प्रदेश के सभी नागरिकों,युवाओं से आग्रह है कि शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश में पाखंडी शिवराज के नाम से जाना जाए।चौधरी ने आगे कहा कि सभी प्रदेशवासी जब भी जहां भी मुख्यमंत्री को लेकर कोई भी तर्क -विर्तक करें तो पाखंडी शिवराज शब्द का उपयोग करें क्यों कि जिस प्रकार का पाखंड यह सरकार कर रही है वो दुखद है।

चाहे नर्मदा सेवा यात्रा की बात हो या युवाओं,कर्मचारियों व आमजन से जुड़ी हर परेशानी का हल न करते हुए सरकार सिर्फ आश्वासन का पाखंड करने में लगी है। किसान परेशान है,कर्जमाफी के वादें से सरकार मुकर चुकी है जो किसान इस सराकार को कई बार कृषि कर्मण अवार्ड दिलवाता है यह सरकार उसी का गला घोटने में लगी है।

छोटे वर्ग के कर्मचारियोंपर जो शोषण शिवराज सरकार कर रही है उससे आज निम्नवर्ग के लोगोंको जीवन यापन करने में परेशानी देखना पड़ रही है । साथ ही हर बार मुख्यमंत्री कभी युवा पंचायत,कभी जनप्रतिनिधीयों की पंचायत इस प्रकार की पंचायत में झुठ का पुलिंदा जनता पर थोपने में महारत हासिल कर चुके पाखंडी शिवराज जनता मुर्ख समझने लगे है।

यह सरकार जिस प्रकार अतिथि शिक्षकों समेत अन्य शिक्षकों को कम बच्चें होने पर विधालय बंद कर नई गाइड लाइन अतिशेष के तहत विकलांग और महिला शिक्षकों को दुर दुर के अन्य स्थानों पर भेज रही है । कम वेतन में इन लोगों का दुर रहना काफी समस्याओं से घिरा रहता है लेकिन सरकार को अपनी तानाशाही के आगे किसी की चिंता नही है । ऐसा पटवारीयों व सचिवों के साथ भी कई परेशानीयां यह सरकार उत्पन्न कर रही है । साथ ही एंबुलेस कर्मचारियों को तो खुन से पत्र लिखने पर मजबुत होना पड़ रहा है लेकिन सरकार की निंद नही खुल रही है।चौधरी ने प्रदेश के सभी वर्गे से आग्रह किया है कि पाखंडी शिवराज से हमें पुरी ताकत से लड़ना होगा। जनता को जगाना होगा तभी जाकर इस पाखंडी के अत्याचारी युग का अंत होगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!