हत्यारोपी महिला की जमानत कराकर रेप किया | CRIME

Updesh Awasthee
ग्वालियर। पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद महिला की पहले जमानत कराई फिर उसे कमरे पर बुलाकर दुष्कर्म किया। घटना विनय नगर की अक्टूबर 2016 से अभी तक के बीच की है। महिला की शिकायत पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। उरई निवासी एक 42 वर्षीय महिला पिछले वर्ष पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद थी। सितंबर 2016 में वह पैरोल पर बाहर आई, तभी विनय नगर सेक्टर निवासी देवेन्द्र सिंह से उसकी मुलाकात हुई। देवेन्द्र ने उसे बाहर निकालने का आश्वासन दिया। जिसके बाद उसने कुछ दिन बाद उसकी जमानत करा ली।

महिला का आरोप है कि 6 अक्टूबर को आरोपी ने उसे विनय नगर उसके घर पर बुलाया और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने व जमानत कैंसल कराने की धमकी दी, जिस पर महिला डर गई। महिला ने दो दिन पहले मामले की शिकायत बहोड़ापुर थाने में की। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

इधर बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
शहर के माधवगंज स्थित गुढ़ा निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का पति शहर से बाहर जॉब करता है। जिस मकान में वह रहती है, उसी मकान में कल्लन व आनंद कुमार नामक युवक भी रहते हैं।

28 मार्च को दोनों युवक महिला को जौरासी घुमाने की कहकर अपने साथ ले गए। जौरासी में एक जगह महिला को बंधक बनाकर रखा जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने पति के लौटने के बाद मंगलवार को माधवगंज थाने में शिकायत की। पुलिस ने युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!