हड़ताली ऐंबुलेंस कर्मचारियों ने मुंडन कराया, मंत्री नाराज, पब्लिक परेशान

Updesh Awasthee
भोपाल। 108 कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। 26 अप्रैल से चल रही हड़ताल के चलते प्रदेशभर के हालात बिगड़ गए हैं। एम्बुलेंस न मिलने से मरीजों के परिजनों को परेशानी उठानी पड़ी रही है। मरीजों की जान पर बन आई है। वहीं हेल्थ मिनिस्टर रुस्तम सिंह यह कहकर पल्ला झाड़ गए कि, कर्मचारियों ने मानवता का धर्म नहीं निभाया। इस बीच चौथे दिन हड़ताली कर्मचारियों ने मुंडन कराकर अपना विरोध जताया। 

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले चार दिन से हड़ताल पर बैठे 108 के कर्मचारी अभी भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। शिवराज सिंह चौहान की कड़ी चेतावनी का भी कर्मचारियों पर कोई असर नहीं पड़ा है। हेल्थ मिनिस्टर ने यह बयान देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि, कर्मचारी मानवता का धर्म नहीं निभा रहे हैं।

इस बीच हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की तबियत बिगड़ने लगी है। शनिवार को एक कर्मचारी की हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हड़ताल के चौथे दिन धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मुंडन कराकर अपना विरोध जताया। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गौरी सिंह ने दावा किया है कि, हर जिले में स्वास्थ्य अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी है। हड़ताल में ड्राइवरों के अलावा और कोई भी शामिल नहीं है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!