UP मंत्रीमंडल में विभागों का बंटवारा, सन्यासी YOGI के पास 37 विभाग | List of Departments of Ministers

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में नई सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो ही गया। यूपी के सन्यासी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पास 37 विभाग रखे हैं। इसी के साथ वो अपनी सरकार में सबसे ज्यादा काम का बोझ वाले मंत्री बन गए। अपने 2 उप मुख्यमंत्रियों को उन्होंने ज्यादा काम नहीं दिया। हालांकि काफी कुछ उन्होंने अखिलेश सरकार से अलग किया है। वित्त विभाग मंत्री राजेश अग्र्रवाल को सौंपा है। यानी कि वह खुद बजट नहीं पेश करेंगे। ऊर्जा, आबकारी और औद्योगिक विकास जैसे अहम विभाग भी से भी उन्होंने अपने को दूर किया है।

अखिलेश ने जहां अपने पास 62 विभाग रखे थे, वहीं योगी ने 37 विभाग अपने पास रखे हैं। दूसरी ओर गृह, गोपन, सतर्कता, राज्य संपत्ति जैसे महत्वपूर्ण विभाग मुख्यमंत्री के पास रहने की लंबे समय से चली आ रहीपरंपरा को आदित्यनाथ योगी ने बरकरार रखा है। जबकि अपने सहयोगियों केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा पर भी अधिक विभागों का बोझ नहीं लादा है। बंटवारे में इस बात ध्यान रखा गया है कि अधिक काम वाले विभागों के साथ कोई न कोई राज्यमंत्री जरूर हो।

इस बात की कोशिश भी की गई है कि मंत्रियों को उनकी जानकारी, अनुभव और रुचि के हिसाब से विभाग मिले। पहली बार किसी गैर मुस्लिम लक्ष्मी नारायण चौधरी को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शपथ ग्रहण के बाद विभागों के बंटवारे में 50 विभाग अपने पास रखे थे। चुनावी बेला आने तक यह संख्या 62 तक पहुंच गई थी। 

केशव प्रसाद मौर्य (डिप्टी सीएम) को लोक निर्माण विभाग, फूड प्रोसेसिंग, लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम विभाग सौंपा गया है।

वहीं दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार आवंटित किया गया है।

वहीं सूर्य प्रताप शाही को कृषि, सुरेश खन्ना को संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, स्वामी प्रसाद मौर्य को श्रम एवं सेवा योजना, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सतीश महाना को औद्योगिक विकास तो राजेश अग्रवाल को वित्त मंत्री बनाया गया है। रीता बहुगुणा जोशी महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन देखेंगी तो दारा सिंह चैहान को वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान विभाग सौंपा गया है।

धरमपाल सिंह को सिंचाई, एसपी सिंह बघेल को पशुधन, लघु सिंचाई, मत्स्य, सत्यदेव पचैरी को खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन, रमापति शास्त्री को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग मिला है।

जय प्रकाश सिंह को आबकारी, ओम प्रकाश राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण, विकलांग जन विकास, बृृजेश पाठक को विधि एवं न्याय, लक्ष्मी नारायण चौधरी को दुग्ध विकास, धमार्थ कार्य, संस्कृति, अल्प संख्यक कल्याण, चेतन चैहान को खेल एवं युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास, श्रीकांत शर्मा को ऊर्जा, राजेन्द्र प्रताप सिंह को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सिद्धार्थ नाथ सिंह को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, मुकुट बिहरी वर्मा को सहकारिता, आशुतोष टंडन को चिकित्सा शिक्षा, नंद कुमार नंदी को स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन नागरिक उड्डयन विभाग आवंटित किया गया है।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
अनुपमा जैसवाल, बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व, वित्त
सुरेश राणा, गन्ना विकास, चीनी मिलें, औद्योगिक विकास
उपेन्द्र तिवारी, जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान
महेन्द्र सिंह, ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
स्वतंत्रदेव सिंह, परिवहन, प्रोटोकला, ऊर्जा
भूपेन्द्र सिंह चैधरी, पंचायती राज, लोक निर्माण
धरम सिंह सैनी, आयुष, अभाव सहायता एवं पुनर्वास
अनिल राजभर, सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्डस, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा
स्वाति सिंह, बाढ़ नियंत्रण कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण

राज्यमंत्री
गुलाबो देवी, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
जय प्रकाश निषाद, पशुधन एवं मत्स्य, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि
अर्चना पाण्डेय, खनन, आबकारी, मद्यनिषेध
जय कुमार सिंह जैकी, कारागार, लोक सेवा प्रबंधन
अतुल गर्ग, खाद्य-रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण
रणवेन्द्र प्रताप सिंह, कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान
नीलकंठ तिवारी, विधि-न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण
मोहसिन रजा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ, हज
गिरीश यादव, नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास
बलदेव ओलाख, अल्पसंख्यक कल्याण, सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक)
मन्नु कोरी, श्रम सेवा योजना
संदीप सिंह, बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, चिकित्सा शिक्षा
सुरेश पासी, आवास, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विभाग

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !