कांग्रेस नेता Shashi Tharoor ने अंग्रेजों को डपट लगाई, Social Media बोला शाबाश

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। जिन अंग्रेजों ने 200 साल तक भारत को गुलाम रखा। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उन्हे जमकर डपट लगाई। इससे सोशल मीडिया काफी खुश हुआ। लोगों ने शशि को शाबाशी दी। फेसबुक पर शशि थरूर टॉप ट्रेंड कर रहे हैं।  ब्रिटिश चैनल, चैनल 4 से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा कि जब बात ब्रिटिश साम्राज्यवाद की छिड़ती है तो ब्रिटेन को भूलने की बीमारी हो जाती है और वह भूल जाता है कि आखिर ब्रिटिश साम्राज्य खड़ा कैसे हुआ है। थरूर ने कहा कि ब्रिटेन के बच्चों को स्कूलों में उपनिवेशवाद के बारे में एक लाइन भी नहीं पढ़ाई जाती। उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि ब्रिटेन ने अन्य इलाकों में किस तरह के अत्याचारों को अंजाम दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बात कहीं पढ़ाई नहीं जाती कि ब्रिटेन ने औद्योगिक क्रांति को अंग्रेज़ साम्राज्य द्वारा की गई लूट खसोट से खड़ा किया है।

शशि थरूर यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि यहां के छात्र शायद ही यह जानते हों कि 18वीं शताब्दी में अंग्रेज़ दुनिया के सबसे अमीर देश आए और 200 साल की लूटमार के बाद उसे गरीबी के गर्त में धकेल के चले गए।

अपनी नई किताब 'Inglorious Empire' पर बात करने आए शशि थरूर से एंकर जॉन ने पूछा कि क्या इन सब बातों का दोनों देशों के मौजूदा रिश्तों पर फर्क पड़ना चाहिए। इस पर थरूर ने कहा कि यह सब बातें वर्तमान के दो बराबर देशों के मौजूदा रिश्तों के बारे में नहीं है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास के बारे में जानना बहुत जरूरी है क्योंकि 'अगर आपको नहीं पता कि आप कहां से आए हैं तो आप कैसे इस बात को समझ और कद्र कर पाएंगे कि आप किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 

थरूर के इस वीडियो को फेसबुक पर काफी शेयर किया जा रहा है और फिलहाल यह सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग मुद्दे में से एक बना हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!