मंत्री महोदय, SEONI में कर्मचारी आत्महत्या क्यों कर रहे हैं: विधानसभा में सवाल

भोपाल। सिवनी में कर्मचारियों की प्रताड़ना का मामला अब विधानसभा मे गूंजेगा। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने इस संदर्भ में प्रश्न लगाया है। राजस्व मंत्री से इसका जवाब चाहा गया है। बड़ा सवाल यह है कि अवकाश के दिनों में कर्मचारियों से कार्य क्यों लिया जा रहा है और यदि कर्मचारियों के अवकाश लिखित आदेश पर रद्द नहीं किए जा रहे तो फिर अवकाश के दिनों में उनके खिलाफ कार्रवाईयां क्यों हो रहीं हैं। कर्मचारी आत्महत्याएं क्यों कर रहे हैं। 

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सवाल लगाकर सिवनी के जिला प्रशासन और कलेक्टर का कटघरे में खड़ा किया है। बताया जा रहा है कि सिवनी में मौखिक आदेश जारी करके कर्मचारियों से अवकाश के दिनों में भी काम कराया जा रहा है। अजीब तो यह है कि एक तरफ कर्मचारी आॅनरिकॉर्ड अवकाश पर होता है औ दूसरी तरफ उसी कर्मचारी को अवकाश वाले दिन में कार्य में लापरवाही के कारण कार्रवाई का शिकार बना दिया जाता है। 

पिछले कुछ दिनों में सिवनी में कर्मचारियों की आत्महत्याएं एवं बीमारी के कारण मृत्यु, तनाव के कारण विवाद की घटनाओं में इजाफा हुआ है। विधायक ने जानना चाहा है कि क्या यह कर्मचारियों के अवकाश को आए दिन निरस्त करने के कारण हो रहा है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!