वहशी ने पत्नी को कुत्ते से संबंध बनाने मजबूर किया

Updesh Awasthee
बेंगलुरु। पति पत्नी के बीच यौन संबंध सकारात्मक परिणामों के लिए होते हैं परंतु नई तकनीक और आधुनिकता की होड़ कुछ लोगों को वहशी बना रहीं हैं। अपनी पत्नी के साथ पोर्न फिल्मों की तरह संबंध बनाने वाला वहशी, एक रात कुत्ते को ले आया और उसके साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। साथ ही धमकी भी दी कि यदि उसे खुश नहीं किया तो वो महिला को घर से निकाल देगा। 

घटना बेलागवी जिले की है जिसके बाद पत्नी ने कताकोल थाने जा कर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस को की अपनी शिकायत में अरोप लगाया है कि उसका पति हर रात उसे अश्लील फिल्में दिखाता और वैसा ही करने के लिए कहता। एक रात वो कुत्ता ले आया और उससे संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर उसने धमकी दी की अगर उसकी बात नहीं मानी तो वो महिला को बच्चों समेत घर से निकाल देगा। 

इसके बाद महिला ने हिम्मत करते हुए अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मामले को लेकर एसपी बीआर रविकांत गौड़ा ने बताया कि मारपीट से परेशान होकर महिला कई दिनों तक पति की बात मानती रही लेकिन जब यह सब सहनशीलता की हद से बाहर हो गया तो वो थाने पहुंची। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!