मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा ने महिला दिवस पर महिलाओं से पैर छुलवाए

विदिशा। 8 मार्च जब सारी दुनिया महिलाओं का सम्मान कर रही थी, विदिशा में राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश मीणा महिलाओं को अपने पैरों में झुका रहे थे। भरे मंच पर महिलाओं से ना केवल उन्होंने अपने पैर छुलवाए बल्कि आशीर्वाद प्रदर्शित करके खुद को महिलाओं के लिए पूज्य भी प्रदर्शित किया। घटनाक्रम भी महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह का है। जिक्र जरूरी है कि मंत्री मीणा, सीएम शिवराज सिंह के प्रिय मंत्रियों में से हैं। तभी तो विदिशा के प्रभारी मंत्री हैं। 

विदिशा में नगर पालिका द्वारा बुधवार को मनाए गए महिला सम्मान समारोह में दृष्य कुछ अलग ही नजर आया। राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश मीणा ने कार्यक्रम में महिलाओं से न सिर्फ पैर पढ़वाए, बल्कि आशीर्वाद भी दिया। इनमें से कुछ महिलाएं उनसे ज्यादा उम्र की भी थीं। मंच पर भाजपानेत्री सुमन सोनी, कांग्रेसनेत्री विदिशा जनपद अध्यक्ष रामदेवी ठाकुर ने मंत्रीजी के चरण छूए।

याद दिला दें कि ये वही मंत्री हैं जिन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संस्थापक सदस्य बाबूलाल गौर को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की थी। इतना ही नहीं इन्होंने प्रख्यात हिंदू संत कमल किशोर नागर को ढोंगी भी बताया था। भोपाल एनकाउंटर विवाद के समय भी इन्होंने अटपटा बयान दिया था। कहा था 'प्रदेश सरकार आतंकियों को जिंदा पकड़ने की बजाए एनकाउंटर करने में ज्यादा भरोसा करती है।'
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!