राधेश्याम जुलानिया के विरोध में 200 सरपंचों का प्रदर्शन, आत्मदाह की कोशिश

Updesh Awasthee
भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विकास के अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया के खिलाफ सरपंच, सचिव लामबंद हो गए हैं। सोमवार को 200 से अधिक सरपंच, सचिव जुलानिया के खिलाफ सुबह 11:30 बजे रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित हुए और मंत्रालय कूच की तैयार में थे। पुलिस ने भनक लगते ही मप्र पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा व निर्भय सिंह यादव समेत एक दर्जन पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। सरपंच, सचिवों की गिरफ्तारी से विरोध और बढ़ गया। जिसके बाद मंदसौर जिले की एक ग्राम पंचायत के सरपंच व मप्र सरपंच संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष सोमेश गुप्ता ने दोपहर 2 बजे पंचायत राज्य संचालनालय के सामने खुद पर केरोसीन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। 

हालांकि पुलिस ने सोमेश गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी प्रदर्शनकारियों को सेंट्रल जेल भेजा गया, जहां से शाम 5 बजे छोड़ा गया। सरपंच, सचिव जुलानिया के दफ्तर पर तालाबंदी और उनका पुतला दहन करने पर अड़े हुए थे।

मप्र पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सोमेश गुप्ता और निर्भय सिंह यादव ने आरोप लगाया कि राधेश्याम जुलानियों को मुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते वे अधिकारी, कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। 

उन्होंने सरपंचों के अधिकार छीन लिए, सचिवों को पांच महीने से वेतन नहीं दिया, छठवें वेतनमान और अनुकंपा नियुक्ति की फाइलें दबा ली। पदाधिकारियों का आरोप है कि जुलानिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनवरी में डेढ़ लाख हितग्राहियों के चयन का टारगेट दिया था जिसे पूरा करने के बाद उन्होंने दोबारा नियम बदल दिए। जिसके कारण सभी हितग्राही अपात्र की श्रेणी में आ जाएंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!