नशे में टल्ली 150 पुलिस जवानों ने JAIPUR में मचाई तबाही, पब्लिक ने किया जवाबी हमला

जयपुर। रात के अंधेरे में लोगों की सुरक्षा की गारंटी देने वाली पुलिस ने यहां उल्टा ही कर डाला। करीब 150 आरएससी जवानों ने नशे में धुत होकर उत्पात मचाया। कारों के शीशे तोड़ दिए। जो हाथ आया उसे मिटा दिया। सारी रात वो बेलगाम तबाही मचाते रहे। सुबह जब आम नागरिक एकजुट हुए तो हालात बदल गए। पब्लिक ने भी पुलिस लाइन पर हमला बोल दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व स्थानीय विधायक अशोक परनामी, पुलिस के आला अफसर और लोगों के बीच सुलह की बातचीत शुरू होने पर हालात कुछ नियंत्रित हुए। 

यहां घाटगेट के पास अंकुर सिनेमा के सामने देर रात आरएससी जवानों जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने पत्थर फेंके, कारें तोड़ डाली। लोगों ने रोका तो उन पर पत्थर फेंकते हुए हंगामा किया। इसके बाद सुबह लोगों ने भी बदले की कार्रवाई खुद ही कर डाली।

जब लोगों ने देखा कि उनकी कारों के शीशे तोड़ दिए गए हैं तो वे भी इकट्ठा हो गए। इन लोगों ने पहले तो पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद वे आरएससी क्वार्टर्स के बाहर जमा हो गए और जमकर पत्थर फेंके। क्वार्टर्स के विंडो के शीशे तोड़ डाले, प्रदर्शन किया। इसके बाद सड़क के बीचों-बीच पहुंच गए और जाम लगा दिया। पुलिस भी भारी संख्या में पब्लिक को कंट्रोल नहीं कर पाई।

फिर यूं हुआ मामला शांत
मामला बढ़ता देख विधायक व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के आला अफसरों को मौके पर बुलाया। लोगों के प्रतिनिधियों को बुलाया और पूछताछ की। इसके बाद सभी पक्षों को समझाया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अब पुलिस ने करीब डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !