अपने राजनीतिक दल में ऐसे लोगों को खोजें

राकेश दुबे@प्रतिदिन। मध्य प्रदेश का एक छुट भैया नेता की आईएसआई से संत गांठ इस बात का प्रमाण देती है, की अभी बहुत कुछ बाक़ी है। भारतीय जनता पार्टी या अन्य कोई राजनीतिक दल इस दौर में ऐसी ताकतों के कवच बने हुए है। राजनीतिक दलों में भर्ती के पूर्व दो जून की रोटी की जुगाड़ में लगे बेरोजगार युवक जब एकाएक रईसी दिखाते हैं, तब राजनीतिक सम्प्रभु क्यों नहीं जागते एक प्रश्न है। उससे बड़ा सवाल नजदीकीयों का है और उससे भी बड़ा सवाल अपराधियों को समुदायों में बाँटना है। 

प्रदेश में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ एजेंट का नेटवर्क पिछले तीन साल से चल रहा था। यह जानकारी एक दिन पहले पकड़े गए आइएसआइ के 11 गुर्गो ने ही पूछताछ में दी है। बिहार और उत्तर प्रदेश की तरह ही मध्य प्रदेश में भी आइएसआइ ने साजिशों को अंजाम देने के लिए स्थानीय युवकों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में कानपुर के पुखरायां और रूरा रेल हादसे में आइएसआइ के हाथ के प्रमाण मिले हैं। उन रेल हादसों में भी स्थानीय और गैर मुस्लिमों का इस्तेमाल किया गया था। मध्य प्रदेश में तो इससे भी एक कदम आगे जाकर अपने गुर्गो की सत्ताधारी भाजपा तक में घुसपैठ करा दी थी।

भोपाल के मीनाल रेसीडेंसी में रहने वाला ध्रुव सक्सेना को आइएसआइ ने इंजीनियरिंग करने के बाद ही फांस लिया। पाकिस्तानी एजेंसी के कहने पर वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से दो साल पहले जुड़ गया। इसके बाद वह आईटी सेल का जिला संयोजक बनने में भी सफल हो गया। महंगी गाडि़यों में घूमने वाले ध्रुव के पास अभी फोर्ड की 30 लाख की फॉर्च्यून कार है। उसके तीन बार विदेश जाने की जानकारी मिली है। ध्रुव ने अपने साथ मोहित अग्रवाल को भी भाजयुमो में शामिल करा दिया। साकेत नगर में किराये के मकान में रहने वाला मोहित बीई कर चुका है। मोहित और ध्रुव के पास इन दिनों तेजी से पैसे आ रहे थे। मोहित और ध्रुव के अक्सर दिल्ली  मुंबई और दुबई जाने की जानकारी भी है।

भारतीय जनता पार्टी हो कोई अन्य राजनीतिक दल सबकी पहली प्राथमिकता देश होना चाहिए। कोई भी राजनीतिक अपने कार्यकर्ता की इस तरह हरकत बर्दाश्त नही करेगा। सवाल राजनीतिक दलों की आँखे मूंदी रहने पर है। उनके कार्यकर्ता एकाएक रईस कैसे हो जाते है ? राजनीतिक दल आत्म विश्लेष्ण करें।
श्री राकेश दुबे वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार हैं।        
संपर्क  9425022703        
rakeshdubeyrsa@gmail.com
पूर्व में प्रकाशित लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!