भोपाल। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हनुवंतिया में थे। रात करीब 3 बजे वो वापस भोपाल स्थित सीएम हाउस लौटे। शनिवार को उनका कोई कार्यक्रम नहीं था। माना जा रहा था कि वो सीएम हाउस में ही विश्राम करेंगे परंतु अचानक बिना किसी को बताए वो कहीं निकल गए।
बताया जा रहा है कि उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी हैं। वो किसी गोपनीय स्थान पर बैठक कर रहे हैं। शाम 6 बजे तक वापस नहीं लौटे थे। सूत्रों का कहना है कि इसमें संघ प्रमुख मोहनराव भागवत के मप्र के आठ दिवसीय दौरे के साथ-साथ मंत्रिमंडल विस्तार, अर्द्धशासकीय संस्थाओं में नियुक्तियां आदि विषयों पर इस मीटिंग में चर्चा हो रही है।
ये तिकड़ी शनिवार को क्या क्या पकाकर लौटेगी यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा लेकिन इतना जरूर तय है कि जो भी होगा मसालेदार और चौंकाने वाला ही होगा। सदन रहे कि विधानसभा का आगमी सत्र आने ही वाला है।