यह स्थिति देश के लिए ठीक नहीं है: राष्ट्रपति पद के BJP दावेदार जोशी ने कहा

भोपाल। भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए संभावित नामों में सामने आए डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने भोपाल में कहा कि भारत में आतंक, असुरक्षा, महिला असुरक्षा, रोग, कुपोषण , पर्यावरण क्षरण और असंतोष पहले से अधिक बढ़ गया है। हमें देखना होगा कि हम लोग क्या कर रहे हैं, विश्व को कैसा देश दे रहे हैं। यह स्थिति देश के लिए ठीक नहीं है। सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी सोमवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन ज्ञान-विज्ञान भवन में हुआ।

उन्होंने कहा कि यह बात सोचने वाली है कि परतंत्रता और बड़ी त्रासदी का सामना कर चुके देश आज कहां हैं और हम कहां हैं। चीन और जापान इसका उदाहरण हैं। अंग्रेजों ने भारत पर 200 साल शासन किया, लेकिन इसे ही हमारे पिछड़े होने का दोष देना ठीक नहीं है। 

अब राह इतनी आसान नहीं
डॉ. जोशी ने चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे भी ट्रंप महोदय ने कठिनाई पैदा कर दी है। इसलिए अब राह इतनी आसान नहीं रही। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे भारत की वर्तमान स्थिति की मीमांसा करें। आज विश्व कहां जा रहा देखें उसके हिसाब से आगे बढ़ें।

चिंता भी जताई 
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वे यह कह सकते हैं कि भारत में आतंक, असुरक्षा, महिला असुरक्षा, रोग, कुपोषण , पर्यावरण क्षरण और असंतोष पहले से अधिक बढ़ गया है। हमें देखना होगा कि हम लोग क्या कर रहे हैं, विश्व को कैसा देश दे रहे हैं। यह स्थिति देश के लिए ठीक नहीं है। ऐसी धरती बनाएं कि देवता भी यहां रहना चाहें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!