BJP की तरफ लौटकर रहा है सोशल मीडिया का भस्मासुर

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। यूपीए की मनमोहन सरकार का सोशल मीडिया पर मजाक बनाने की शुरूआत भाजपा ने ही की थी। अब उसी पर भारी पड़ रही है। 5 राज्यों में चल रहे चुनावों में लोग बीजेपी का मजाक उड़ा रहे हैं। चौंकाने वाली बात तो यह है कि भाजपाई दिग्गजों पर चुटकुले बनाने वालों में कुछ वो लोग भी हैं जो कभी मोदी के लिए माहौल बनाया करते थे। हालांकि भाजपा की एक टीम भी इस काम में पूरी शिद्दत से सक्रिय है। 

सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री की सभाओं की फोटो को एडिटिंग कर वाट्स एप, फेसबुक पर जमकर लगाया जा रहा है। यही नहीं इन पोस्टों के माध्यम से हर चुनावो में राम मंदिर के निर्माण में होने वाली देरी और चुनाव में रामलला से जुड़े तमाम मुद्दे सोशल मीडिया के माध्यम से व्यंग किए जा रहे हैं।

वाराणसी में वाट्स एप पर इन दिनों सबसे ज्यादा राम मंदिर और उससे जुड़ी हुई बातों के कार्टून वायरल हो रहे हैं। जिसमे एक तस्वीर अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। तस्वीर में मंच के सामने जनता खड़ी हैं जो जोर-जोर से हंस रही हैं और शाह भाषण देते-देते पीछे घूमते हैं और उनसे पूछा जाता है कि 'लोग हंस क्यों रहे हैं? कोई चुटकुला सुनाया क्या' जिस पर जबाब मिलता हैं 'नहीं साहेब मैंने तो बस इतना बोला की चुनाव जीते तो राममंदिर बनवा देंगे।'

वायरल की जा रही इन तस्वीरों में एक भगवान राम और सीता पर बेस्ड है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि सीता दुःखी मन से बैठी हैं और विशेष पार्टी को अपने दुखी होने का कारण बता रही हैं। तो दूसरे में राम ये पूछ रहे हैं की आज आप को इतनी हिचकियां क्यों आ रही हैं? जिस पर राम कहते हैं की चुनाव का समय है, याद किया जा रहा होगा!

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!