यूपी चुनाव: जीत के प्रति आश्वस्त नहीं है BJP के दिग्गज

Updesh Awasthee
इलाहाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती एवं इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह जनसंपर्क में तो जुटे हुए हैं परंतु अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नहीं हैं। उनका कहना है कि यह बहुत ही पिछड़ी हुई सीट है। यहां पिछले 20 सालों से गद्दी (मुसलमानों का एक वर्ग) की राजनीति हुई है, भ्रष्टाचार की राजनीति हुई है। मोदी जी ने इतनी कठिन सीट के लिए मुझे भेजा है, तो अच्छा है...एक एक्सपेरिमेंट है, जनता देखिए क्या करती है।

सिद्धार्थ नाथ सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और न्यूज चैनलों पर पार्टी का जाना माना चेहरा माने जाते हैं। बाहुबली नेता अतीक अमहद के प्रभाव वाली और फिलहाल बीएसपी के कब्जे में चल रही इस सीट से बीजेपी ने सिद्धार्थ नाथ सिंह पर दांव खेला है। घर-घर जाकर लोगों से उन्हें वोट देने की अपील कर रहे सिद्धार्थ नाथ सिंह बताना नहीं भूलते कि वह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती हैं। 

इस सीट से उनके चुनाव लड़ने को वह पीएम मोदी का ‘एक्सपेरिमेंट’ बता रहे हैं। ऐसे में यह चर्चा भी गर्म है कि बीजेपी के जीतने की स्थिति में क्या वह सीएम पद के दावेदार हो सकते हैं?  बता दें कि भाजपा के लिए यह काफी मुश्किल सीट है। यहां आज तक कभी भाजपा का कब्जा नहीं रहा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!